नई दिल्ली-हाल ही में सोशल मीडिया पर उठे विवाद के बाद Lenskart ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी इन-स्टोर ड्रेस पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने एक नई और पारदर्शी “इन-स्टोर स्टाइल गाइड” जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति दी गई है।
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ग्राहकों और समुदाय की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नई गाइडलाइंस के तहत अब कर्मचारी बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी जैसे आस्था के प्रतीक पहन सकते हैं।
गौरतलब है कि पहले ड्रेस कोड को लेकर सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना हो रही थी, जिसके बाद Lenskart को यह स्पष्टीकरण और बदलाव करना पड़ा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह कार्यस्थल पर विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल कर्मचारियों के अधिकारों को मजबूत करेगा, बल्कि कंपनियों में सांस्कृतिक विविधता को भी सम्मान देगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar