Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Toll Price Hike 2026: 1 अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स, जानिए कितना बढ़ेगा किराया

Toll Price Hike 2026: 1 अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स, जानिए कितना बढ़ेगा किराया


जबलपुर/भोपाल। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही वाहन चालकों को एक और झटका लगने जा रहा है। 1 अप्रैल से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी लागू की जा रही है। इस फैसले का असर मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले प्रमुख रूट्स पर साफ दिखाई देगा, जिससे आम यात्रियों का सफर महंगा हो जाएगा।

जबलपुर से नागपुर, रायपुर, प्रयागराज और भोपाल जाने वाले यात्रियों को अब हर टोल प्लाजा पर पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को प्रति टोल 5 से 10 रुपए तक अतिरिक्त देना पड़ सकता है।

एनुअल पास भी महंगा

फास्टैग यूजर्स के लिए भी राहत नहीं है। सालाना पास की कीमत में 75 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अभी तक 3,000 रुपए में मिलने वाला यह पास 1 अप्रैल से 3,075 रुपए में मिलेगा। इस पास के तहत 200 बार टोल क्रॉस करने की सुविधा मिलती है।

कैसे तय होती हैं टोल दरें

टोल टैक्स की दरें हर साल होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सालाना समीक्षा के बाद नई दरें लागू की जाती हैं। इसके अलावा सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और अन्य सुविधाओं के आधार पर भी टोल शुल्क निर्धारित होता है।

लोगों में नाराजगी

टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर टोल लगातार बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

भोपाल रोड की खराब स्थिति और बरेला के आगे चल रहे निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधूरी और खराब सड़कों पर भी पूरा टोल वसूला जा रहा है, जो उचित नहीं है।

31 मार्च तक मौका

जो लोग नियमित रूप से हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए राहत की बात यह है कि वे 31 मार्च तक पुराने रेट पर ही एनुअल पास बनवा सकते हैं। इसके बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी।कुल मिलाकर, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आम जनता के लिए महंगाई का एक और संकेत लेकर आ रही है, जहां सफर करना अब पहले से ज्यादा खर्चीला होने वाला है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *