
कर्नलगंज (गोंडा)। गोंडा जिले के कर्नलगंज नगर में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रंगों के त्योहार से पहले ही बाजार गुलाल, पिचकारी, पापड़ और चिप्स की दुकानों से सज गए हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। इस वर्ष होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा, जिसके चलते व्यापारी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।

नगर के मुख्य बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानों पर बच्चों और युवाओं की खास भीड़ उमड़ रही है। वहीं खाने-पीने की वस्तुओं, खासकर पापड़, चिप्स और अन्य स्नैक्स की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने होली में उपयोग होने वाली सामग्रियों को दुकान के बाहर तक सजा रखा है।

व्यापारी छोटू सरदार ने बताया कि होली से कुछ दिन पहले ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगती है। इस समय कपड़े और खान-पान से संबंधित वस्तुओं की बिक्री अधिक हो रही है। फाल्गुन माह का रंग अब बाजारों और लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई देने लगा है।

रंगों के इस उत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और व्यापारियों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
रिपोर्टर:
सरदार परमजीत सिंह
वन इंडिया 24 लाइव चैनल
कर्नलगंज, जिला गोंडा
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar