Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ-यूपी पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक कराने की तैयारी, ओबीसी आयोग के गठन के बाद तय होगा आरक्षण

लखनऊ-यूपी पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक कराने की तैयारी, ओबीसी आयोग के गठन के बाद तय होगा आरक्षण


लखनऊ-उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक कराने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि अगली कैबिनेट बैठक में ओबीसी आयोग का गठन किया जाएगा। इस आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

मंत्री ने एनडीए गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद की बातों को खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन पूरी तरह मजबूत और स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी और सभी सहयोगी दल मिलकर काम कर रहे हैं।

इस बीच, दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ‘पंडित’ शब्द का अर्थ विद्वान होता है, इसलिए इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए।

पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ओबीसी आयोग के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और आयोग की रिपोर्ट के बाद ही पंचायत चुनाव की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *