वाराणसी-चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस के अवसर पर आज श्री मुखनिर्मालिका गौरी को समर्पित विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धा और परंपरा के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान विश्वेश्वर के दर्शन-अवलोकन के पश्चात माता के लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री को मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिवत रूप से समर्पित किया गया। यह सामग्री उपहार स्वरूप माँ मुखनिर्मालिका गौरी तथा शक्तिपीठ माँ विशालाक्षी को अर्पित की गई।
मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्र के आगामी दिनों में भी माँ गौरी के विभिन्न स्वरूपों के लिए, उनके निर्धारित दिनों के अनुसार, वस्त्र और श्रृंगार सामग्री भगवान विश्वेश्वर से अवलोकित करवा कर प्रतिदिन अर्पित की जाएगी। इसके बाद इन्हें नवरात्र अवधि में श्रद्धापूर्वक संबंधित स्वरूपों के लिए प्रेषित किया जाएगा।
यह संपूर्ण आयोजन सनातन परंपराओं, धार्मिक विधि-विधान और गहरी आस्था के अनुरूप सम्पन्न किया जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar