करनैलगंज (गोंडा)। आगामी 02 अप्रैल 2026 को करनैलगंज में श्री मेहंदीपुर बालाजी सरकार के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर निर्धन वर-कन्याओं का पारिग्रहण संस्कार (सामूहिक विवाह) भी संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके उपरांत सुबह 11:00 बजे से सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सायंकाल 6:00 बजे से छप्पन भोग अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। वहीं रात्रि 7:00 बजे से निर्धन वर-कन्याओं का शुभ विवाह संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
यह संपूर्ण कार्यक्रम साहू गेस्ट हाउस एवं श्री बालकृष्ण ग्राउंड, भैरवनाथ मार्ग, करनैलगंज (गोंडा) में आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने और इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar