Breaking News
Home / BREAKING NEWS / VIDEO: सऊदी एयरबेस पर घातक ईरानी अटैक दौरान ट्रंप कर रहे डांस ! छिड़ गया विवाद-“यह कैसा राष्ट्रपति? US सैनिकों का खून बह रहा और…”

VIDEO: सऊदी एयरबेस पर घातक ईरानी अटैक दौरान ट्रंप कर रहे डांस ! छिड़ गया विवाद-“यह कैसा राष्ट्रपति? US सैनिकों का खून बह रहा और…”


International Desk: मध्य-पूर्व में युद्ध जैसे हालात के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुलतान (Prince Sultan) एयरबेस पर ईरानी मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिक घायल हुए और सैन्य विमान क्षतिग्रस्त हो गए। इस हमले ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अपने खास “डांस स्टाइल” में नजर आए। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नया विवाद खड़ा कर दिया है।

“टाइमिंग पर सवाल”
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो ऐसे समय सामने आया जब मिडिल ईस्ट में हमले जारी थे और अमेरिकी सैनिक घायल हो रहे थे। इसी कारण कई लोगों ने इसे “टाइमिंग का सवाल” बताया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सऊदी अरब स्थित Prince Sultan Air Base पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में अमेरिकी वायुसेना के रिफ्यूलिंग विमान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है और पूरे मध्य-पूर्व में संघर्ष फैलने का खतरा बना हुआ है।

विवाद क्यों बढ़ा?
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हमले में मिसाइलों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। यह एयरबेस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी बीच, Donald Trump का एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिया गया बयान व डांस राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। ट्रंप ने अमेरिका में निवेशकों को संबोधित करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं और कई विश्लेषकों ने इस पर सवाल उठाए हैं कि जब अमेरिकी सैनिक हमले में घायल हुए हैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, तब राष्ट्रपति का ऐसा सार्वजनिक व्यवहार उचित है या नहीं। आलोचकों का कहना है कि जब जंग चल रही हो, सैनिकों का खून बह रहा हो तब राष्ट्रपति का ऐसा हल्का रवैया गंभीर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि “जमीन पर खून बह रहा है और मंच पर डांस हो रहा है”। “क्या यह नेतृत्व का सही संदेश है?” कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी ट्रंप के सार्वजनिक कार्यक्रमों और बयान को लेकर सवाल उठते रहे हैं, खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय संकट जारी हो।

सरकार और समर्थकों का पक्ष
हालांकि, ट्रंप समर्थकों का कहना है कि यह एक पहले से तय कार्यक्रम था। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आर्थिक और रणनीतिक मुद्दों पर भी बात की। वीडियो को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है। एक तरफ मिडिल ईस्ट में मिसाइल हमले और बढ़ता युद्ध, दूसरी तरफ राष्ट्रपति का सार्वजनिक मंच पर डांस , इस विरोधाभास ने अमेरिका में नेतृत्व की गंभीरता पर नई बहस छेड़ दी है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *