लखीमपुर खीरी। वन्य जीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर है। मैलानी बफर रेंज में एक बाघ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की पुष्टि होने के बाद वन विभाग और रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाघ रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar