वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। टोल प्रशासन ने देर रात से नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। फिलहाल अगले आदेश तक नकद भुगतान की सुविधा जारी रहेगी।
डाफी टोल प्लाजा के मैनेजर मनसूर के अनुसार, कार-जीप सहित छोटे वाहनों के लिए टोल शुल्क 125 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये कर दिया गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों का शुल्क 205 से बढ़ाकर 210 रुपये, बस या दो धुरी ट्रक का 430 से 440 रुपये, तीन धुरी वाहनों का 470 से 480 रुपये और भारी मशीनरी का शुल्क 475 से बढ़ाकर 490 रुपये कर दिया गया है।
वहीं कैथी टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवीण कौशिक ने बताया कि नई दरों के अनुसार कार और जीप के लिए फास्टैग से 145 रुपये (पहले 140 रुपये) वसूले जाएंगे। एलसीवी और मिनी बस के लिए क्रमशः 235 रुपये और 293.75 रुपये तय किए गए हैं। बस/ट्रक (दो एक्सल) के लिए फास्टैग से 490 रुपये और यूपीआई से 612.50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा 3 एक्सल (10 चक्का) ट्रक के लिए 535 रुपये टोल शुल्क तय किया गया है। नई दरों के लागू होने से आम वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar