Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- घरेलू गैस सिलेंडर धड़ल्ले से यूज हो रहे खुले आम ठेलाओ पर, प्रशासन मौन

कन्नौज- घरेलू गैस सिलेंडर धड़ल्ले से यूज हो रहे खुले आम ठेलाओ पर, प्रशासन मौन


कन्नौज

* तहसील ठीक सामने बोरे में छिपाकर चला रहे ठेले वाले,ऐसा ही हाल बस स्टॉप के आस पास

* खुलेआम सारे कन्नौज नगर में रोड के आजू बाजू बोरे में पैक कर यूज कर रहे दुकानदार

ब्यूरो RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
इस समय जनपद कन्नौज में घरेलू सिलेंडर का लेकर हाहाकार मची हुई है वहीं ठेला ठेमोली वाले धड़ल्ले से खुलेआम व्यापार में इस्तेमाल कर रहे है। कुछ दुकानदार बोरे में छिपाकर चला रहे और कुछ तो खुले आम रख कर इस्तेमाल कर रहे है। ऐसा नहीं है रोड पर खुले आम ठेले वाले रखे हुए इस्तेमाल कर रहे इन पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती होगी आखिर अधिकारी इसे दुकानदारों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे है यह एक शोचनीय विषय है?
हमारे रिपोर्ट ने सरायमीरा सरायमीरा बास्टअप के निकट देखा तो मोनू सहित तमाम ठेले वाले जो पूड़ी कचोरी के ठेले लगाए हुए थे उनके ठेले पर खुले आम घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा था अपनी बचत के लिए खाली कमर्शियल सिलेंडर भी रखे हुए देखा गया,ऐसा ही नजारा तहसील के बाहर कबाब परांठे लगाने वालों के ठेले पर भी चल रहा था यही नहीं कन्नौज सारे नगर में यही हाल है इधर घरेलू गैस के लिए लोग परेशान है उधर ठेले वाले स्टॉक किए हुए है,जिला प्रशासन रोज सिलेंडरों की चेकिंग करता कैसे करता है क्या उनको यह ठेल वाले लोगों पर नजर नहीं पड़ती होगी आखिर क्यों नहीं होती है इसे दुकान वालों पर कार्यवाही जब की इन लोगो के लिए साफ आदेश जिलाधिकारी के है कि कमर्शियल सिलेंडर व्यापार में इस्तेमाल करे।
क्या बस स्टॉप पर तो तमाम पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहते है और इन ठेलो वालो पास पूड़ी कचोरी भी खाते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-महिला अस्पताल में एच.पी.वी. टीकाकरण का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के करकमलों द्वारा जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *