खंडवा:- शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. Mohan Yadav खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। पंधाना में राज्य स्तरीय लाडली बहना योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगा, वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर हवा में उठने के बाद कुछ सेकंड तक आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जाता हुआ नजर आया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया।
हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कुछ ही क्षणों में हेलीकॉप्टर ने धूल के गुबार के बीच सुरक्षित ऊंचाई पकड़ ली। इसके बाद मुख्यमंत्री की खंडवा से भोपाल तक की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रही। इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से एक करोड़ पच्चीस लाख लाडली बहनों के खातों में अठारह सौ करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar