Breaking News
Home / BREAKING NEWS / यूपी में अंबेडकर जयंती से प्रतिमाओं के नवीनीकरण का अभियान शुरू: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ऐलान

यूपी में अंबेडकर जयंती से प्रतिमाओं के नवीनीकरण का अभियान शुरू: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ऐलान


उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित भारतीय संविधान के पुरोधाओं की प्रतिमाओं का नवीनीकरण किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले के तहत इन प्रतिमाओं पर छत और चबूतरे बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें संरक्षित और व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ 14 अप्रैल से किया जाएगा, जो कि अंबेडकर जयंती के रूप में मनाई जाती है।

सरकार का कहना है कि यह पहल महान व्यक्तित्वों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

🔊 पोस्ट को सुनें तीन बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं, सादगी और संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *