उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का अहम फैसला लिया है।
अब शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये और अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है और 1 मई से बढ़ा हुआ मानदेय उनके खातों में आना शुरू हो जाएगा। अभी तक अनुदेशकों को 9,000 रुपये और शिक्षामित्रों को 10,000 रुपये मिलते थे। प्रदेश में कुल 1,42,229 शिक्षामित्र और करीब 24 हजार अनुदेशक कार्यरत हैं।
इसके अलावा, सरकार ने मदरसा शिक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। यानी अब मदरसा शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करनी होगी, जबकि पहले यह भर्ती मदरसा स्तर पर ही होती थी।
सरकार के इन फैसलों को शिक्षा क्षेत्र में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar