उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित भारतीय संविधान के पुरोधाओं की प्रतिमाओं का नवीनीकरण किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले के तहत इन प्रतिमाओं पर छत और चबूतरे बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें संरक्षित और व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ 14 अप्रैल से किया जाएगा, जो कि अंबेडकर जयंती के रूप में मनाई जाती है।
सरकार का कहना है कि यह पहल महान व्यक्तित्वों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar