Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- युवती को शादी का झांसा देने वाला आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

कन्नौज- युवती को शादी का झांसा देने वाला आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे


• मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र का।

रिपोर्ट~अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
शादी का झांसा देकर कथित रेप के आरोप में फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मोंटू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र संजीव निवासी हिंदूपुर बरौनाकला थाना एरवाकटरा औरैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
युवती का आरोप था कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने वे इन्कार कर दिया।
मामले का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में लगी पुलिस ने मंगलवार को मोंटू को झुलना पुर मोड़ ,कचाटीपुर, इंदरगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि, पुलिस टीम के राहुल पाल, आशीष अवस्थी और सौरव सिंह को आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ने में सफलता मिली है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।

About One India 24 Live

Check Also

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

🔊 पोस्ट को सुनें तीन बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं, सादगी और संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *