Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आनंद भूषण सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, नम हुईं हजारों आँखें

आनंद भूषण सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, नम हुईं हजारों आँखें


रिपोर्ट – डा. आर . आर . पाण्डेय

:
प्रतापगढ़ में जनप्रिय और सर्वसुलभ नेता आनंद भूषण सिंह (बब्बू राजा) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व एमएलसी रहे बब्बू राजा भले ही राजघराने से जुड़े थे, लेकिन उनकी पहचान एक सरल, मिलनसार और आमजन के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में थी।

राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने इंसानियत और मानवता की मिसाल कायम की। वे पद से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और जनसेवा के कारण लोगों के दिलों में बसे रहे। हर वर्ग और समाज के लोगों के बीच उनकी गहरी पकड़ थी, और जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचा, वह कभी निराश नहीं लौटा।

उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दी। श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, राजकुमारी रत्ना सिंह, शिवाकांत ओझा, आराधना मिश्र मोना समेत कई प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजनमानस की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि बब्बू राजा की लोकप्रियता किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे सभी के दिलों में बसे हुए थे।

About One India 24 Live

Check Also

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

🔊 पोस्ट को सुनें तीन बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं, सादगी और संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *