रिपोर्ट~अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनगणना–2027 की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद कन्नौज में 56 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। अब अगली चरणबद्ध कार्यवाही के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती तथा उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जानी प्रस्तावित है।
डीएम ने निर्देशित किया कि जिन चार्जों में अभी तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है,वहां यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि जनगणना संबंधी समस्त गतिविधियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकें।
उन्होंने जनगणना–2027 को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए सभी अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जनगणना–2027 की तैयारियों को चरणबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे समस्त कार्य समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री वैशाली, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदारगण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar