Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गैस अधिकारी बनकर घर में घुसे शातिर ठग, बातों में उलझाकर टीचर के घर से 2 सिलेंडर उड़ा ले गए, CCTV में कैद हुई करतूत

गैस अधिकारी बनकर घर में घुसे शातिर ठग, बातों में उलझाकर टीचर के घर से 2 सिलेंडर उड़ा ले गए, CCTV में कैद हुई करतूत


Kanpur News: शहर के गोविंद नगर इलाके में ठगी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां 2 शातिर युवकों ने खुद को इंडियन ऑयल (Indian Oil) का अधिकारी बताकर एक महिला टीचर के घर में सेंध लगाई। ठगों ने न केवल परिवार का भरोसा जीता, बल्कि झांसा देकर घर में रखे दो गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

ब्लैक मार्केटिंग चेक करने के नाम पर दिया झांसा
यह घटना गोविंद नगर निवासी कीर्ति वर्मा के घर की है, जो पेशे से स्कूल टीचर हैं। घटना के समय कीर्ति स्कूल गई हुई थीं और घर पर उनकी भाभी सरोजिनी और भतीजी मौजूद थीं। दोपहर के वक्त बाइक सवार 2 युवक घर पहुंचे और खुद को गैस कंपनी का चेकिंग ऑफिसर बताया। ठगों ने डराते हुए कहा कि शहर में गैस की किल्लत है और लोग अवैध रूप से सिलेंडर जमा कर रहे हैं, हमें आपके घर की चेकिंग करनी है।

रसीद मंगवाई और सिलेंडर लेकर हुए फरार
झांसे में आकर परिजनों ने उन्हें किचन तक जाने दिया। ठगों ने वहां रखे एक भरे और एक खाली सिलेंडर को बाहर निकाला और कहा कि इसका नंबर चेक करना होगा, आप अंदर से गैस की रसीद लेकर आइए। जैसे ही भाभी और भतीजी रसीद लेने अंदर कमरे में गईं, शातिरों ने फुर्ती से दोनों सिलेंडर बाइक पर लादे और फरार हो गए। जब तक महिलाएं बाहर निकलीं और शोर मचाया, तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

पुलिस की कार्रवाई और CCTV फुटेज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मोहल्ले के एक कैमरे में दोनों आरोपी बाइक पर दो सिलेंडर ले जाते हुए साफ़ दिखाई दे रहे हैं। थाना इंचार्ज रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बाइक के नंबर और हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिना ID कार्ड न दें प्रवेश
पुलिस ने इस घटना के बाद आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि ठग अब नए-नए तरीके (जैसे बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बनना) अपना रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में प्रवेश देने से पहले उसका पहचान पत्र (ID Card) जरूर चेक करें और संदेह होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

About One India 24 Live

Check Also

सीएचसी कर्मी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

🔊 पोस्ट को सुनें नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग, बाघराय सीएचसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *