Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UPNEWS :पलिया में 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

UPNEWS :पलिया में 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार


पलिया (खीरी)। थाना पलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की गुप्ता उर्फ विक्की नेपाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 4,850 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

थाना पलिया पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *