Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के गोण्डा में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0-239/2026 के तहत शातिर चोर फैज अली उर्फ जग्गू को खैरा भवानी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी काशीराम कॉलोनी महाराजगंज का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 18 मार्च 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चंदवतपुर के अवर अभियंता विनोद कुमार गौतम ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि ग्राम जगदीशपुर के पास 33 केवी सुभागपुर लाइन से करीब 1000 मीटर विद्युत तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।

पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 1200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल सभाजीत और कांस्टेबल अमित तोमर की अहम भूमिका रही।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य, पंचायती राज, आंगनवाड़ी, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें विकास कार्यों में रुचि न लेने वाले जनपद में ग्राम प्रधानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *