Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-दबंगों ने युवकों को मारपीट कर किया लहूलुहान….

कन्नौज-दबंगों ने युवकों को मारपीट कर किया लहूलुहान….


* दबंगों ने कुल्हाड़ी, गड़सा और लोहे की रॉड से मारपीट कर किया मरणासन्न

* मामला कन्नौज जिले के ठठिया गांव उमरन का है

* घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है।

* पीड़ित आरोप पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

रिपोर्ट _अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
दबंगों ने खेत में समर चालने का रहे दो युवको को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिवारजनों ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।घटना कि लिखित सूचना पुलिस को दी गई है।

उल्लेखनीय है कि थाने ठठिया में दी गई लिखित सूचना के अनुसार थाना ठठिया के ग्राम उमरन निवासी प्रताप नारायण शुक्ला ने थाने में दी तहरीर में दर्शाया कि दिनांक 8/4/2026 रात्रि करीब आठ बजे मेरे छोटे भाई राजीव और धीरू घर से खाना खा कर अपने खेत समर ट्यूबल जा रहे थे तभी पहले से ही घात लगाए रस्ते में बैठे अजय कुमार उर्फ अंग्रेज,संजय कुमार पुत्रगण राम प्रकाश ,जामिल व कामिल अहमद पुत्रगण मोहम्मद अहमद

, आसिब पुत्र साबिर सिद्दीकी,रामप्रकाश पुत्र दुर्जन और प्रदीप व मोहित पुत्रगण बलराम निवासी गांव की ही ने मेरे भाइयों पर कुल्हाड़ी,गड़सा और लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे चीख पुकार सुनकर मेरे भतीजे मयंक और अंकुल बचाने पहुंचे तो उक्त दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर मरणासन्न कर दिया शोर गुल सुनकर कर में और मेरे पड़ोसी सतीश व गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने अपनी कमर की गोट से तमंचे निकाल लिए और मुझे दिखाते हुए भाग गए।बताया गया है कि जामिल एक मंदिर की जगह पर निर्माण कार्य कराने जा रहा था पूर्व में जिसका विरोध शुक्ला परिवार ने किया था उसी समय जमील के पारिवारिक लोग रंजिश मानते है। जानकारी के अनुसार जमील बदमाश किस्म का व्यक्ति है पूर्व में भी इस तरह की आस पास कई वारदात कर चुका है जिसकी सूचना थाने में है, प्रताप नारायण शुक्ला के पिता स्वतंत्रता सेनानी भी थे।
फिलहाल कुछ भी हो इस सरकार में ब्राह्मण ही टारगेट है जो च रहा गाली दे रहा और मार पीट कर रहा है।
अब इस मामले में देखते है कि पुलिस एक पीड़ित स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करती है य नहीं
बताया गया है कि दबंग खुले आम घूम रहे है और प्रताप नारायण शुक्ला के परिवार को धमकी भी दे रहे कि जान से मार देंगे।

About One India 24 Live

Check Also

नई दिल्ली- सिर्फ कॉलिंग यूजर्स के लिए राहत, जल्द आएंगे सस्ते वॉइस-ओनली प्लान

🔊 पोस्ट को सुनें नई दिल्ली से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *