Breaking News
Home / BREAKING NEWS / उन्नाव में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उन्नाव में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी गैंगस्टर इरफान अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान उसके साथी प्रेम सिंह को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

घटना पुरवा थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार रात एसओजी, सर्विलांस और थाना पुरवा पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इरफान अहमद के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके साथी प्रेम सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इरफान अहमद पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- वन दरोगा के रहमो करम पर धड़ल्ले से चल रही अवैध आरा मशीनें

🔊 पोस्ट को सुनें _वन विभाग की मिली भगत से जनपद कन्नौज में संचालित है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *