Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP: मजदूरों पर ट्रक पलटने से 3 की मौत, काम के बाद निर्माणाधीन पुलिया पर सो रहे थे मजदूर

UP: मजदूरों पर ट्रक पलटने से 3 की मौत, काम के बाद निर्माणाधीन पुलिया पर सो रहे थे मजदूर


सहारनपुर- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नागल क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में निर्माणाधीन पुलिया पर गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया, जिससे वहां सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, मजदूर काम खत्म करने के बाद पुलिया पर ही सो रहे थे, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और गिट्टी के नीचे मजदूर दब गए। इस हादसे में कुल 5 मजदूर दब गए, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गिट्टी हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। दो घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

बांदा के युवाओं के सपनों को लगे पंख, 93515 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी सरकार की योजना से बांदा के युवाओं के सपनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *