Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- इकौना में 12 वर्षीय बालिका को सर्पदंश, सीएचसी में भर्ती…

श्रावस्ती- इकौना में 12 वर्षीय बालिका को सर्पदंश, सीएचसी में भर्ती…


श्रावस्ती/इकौना।
थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा में मंगलवार को दरवाजे पर झाड़ू लगा रही 12 वर्षीय बालिका को सर्प ने डस लिया। परिजनों की सतर्कता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत फिलहाल संतोषजनक है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमगढ़ा निवासी विनोद कुमार की 12 वर्षीय पुत्री अंशु घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। दरवाजे पर प्लास्टिक की पल्ली बिछाई गई थी, जिस पर खेत से लाई गई लाही की फसल रखी जानी थी। झाड़ू लगाते समय पल्ली के नीचे छिपे सर्प ने अचानक बालिका को डस लिया।

सर्पदंश के बाद अंशु जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन बिना देर किए उसे निजी वाहन से सीएचसी इकौना के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल लाने से स्थिति नियंत्रण में है और बालिका की हालत स्थिर बनी हुई है। परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *