Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मिशन शक्ति–5: श्रावस्ती में 900 से अधिक महिलाओं को ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के जरिए किया गया जागरूक

मिशन शक्ति–5: श्रावस्ती में 900 से अधिक महिलाओं को ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के जरिए किया गया जागरूक


श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर 900 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारीगणों के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। जिले के 09 स्थानों पर आयोजित सम्मेलनों में महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, संवैधानिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

थाना कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, सोनवा, हरदत्तनगर गिरंट, गिलौला, इकौना, सिरसिया, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गृहिणियां, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं तथा किशोरियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और आपातकालीन स्थितियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सेवा 112, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई।

किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध जैसे विषयों पर जागरूक करते हुए उन्हें शिक्षा और आत्मरक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रावस्ती पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश लगातार पहुंचाया जा रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा जिले की कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *