Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा सिटी मोंटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

गोण्डा सिटी मोंटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव


गोण्डा

जानकी नगर स्थित गोण्डा सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज में शनिवार देर शाम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों के मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें नर्सरी से अपर केजी तक के बच्चों ने “आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के बच्चों ने मोबाइल थीम पर आधारित गीत प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

इसके अलावा अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने “संदेश आते हैं”, “मैंने पायल है छनकाई”, “जीवन के दिन” तथा “पुष्पा-पुष्पा” जैसे गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा चतुर्थ से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक नाटक “सारांश” रहा, जिसमें एकाकी परिवार की समस्या और वृद्ध माता-पिता की सेवा का संदेश दिया गया। नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम का सबसे करुण क्षण तब आया जब विद्यार्थियों ने “मिट्टी के बेटे” प्रस्तुति दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने खड़े होकर शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड लेखक एवं अभिनेता जीशान कादरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के प्रबंधक एवं ट्रस्टी शाश्वत जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्टी रश्मि जोशी, प्रवृत्ति जोशी, जावेद सईद, झंझरी ब्लॉक प्रमुख, विद्यालय अध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बार काउंसिल अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष राम बुझारत द्विवेदी, निशांत मिश्रा, जीशान हैदर, अतीक अहमद मीनाई, मसूद आलम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में प्रबंधक शाश्वत जोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाली शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

About One India 24 Live

Check Also

गोंडा में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा जिले की कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *