प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट — डॉ. आर.आर. पाण्डेय
जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है।
कार्यक्रम में सीएलपी लीडर एवं विधायक आराधना मिश्र मोना ने भी अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी संसाधनों की जानकारी के बिना शिक्षा की वास्तविक कल्पना साकार नहीं हो सकती। उन्होंने डिजिटल शिक्षा को समय की आवश्यकता बताते हुए इस पहल की सराहना की।

विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ शुक्ल सहित जिला पंचायत सदस्य अशोकधर द्विवेदी, बबन पांडेय, पंडित राम शरण शुक्ल, कुँवर बहादुर सिंह काका, अरुण सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन से क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी पढ़ाई और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी में मदद मिलेगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar