Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – उधार दिये पैसे वापस न मिलने पर आहत छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त …

कन्नौज – उधार दिये पैसे वापस न मिलने पर आहत छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त …


घटना जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के ग्राम कपूरापुर का है।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज उधार दिए रुपए वापस नहीं मिलने से आहत एक 18 वर्षीय इण्टर के छात्र ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि थाना तालग्राम के गांव कपूरापुर निवासी प्रभू दयाल वर्मा के पुत्र प्रांशु राजपूत बुधवार की सुबह अपने दोस्तो के साथ मैच खेलने गया था। घर लौटने के बाद वह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। काफी समय तक जब प्रांशु कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज दी। कोई उत्तर नहीं मिलने पर संदेह होने के कारण जब परिजन आवास की दूसरी मंजिल पर कमरे में पहुंचे और अंदर देखा तो उनकी चीख निकल गई। प्रांशु का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा था। आनन फानन में परिजन प्रांशु को स्थानीय पीएचसी तालग्राम लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया।

छात्र की मौत पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि, परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर मृतक के पिता का कहना था कि, प्रांशु इंटर का छात्र था। प्रांशु ने आठ माह पहले किसी दोस्त को डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे, रूपयों को लेकर दोनो में बातचीत भी चल रही थी। बुधवार को पैसे लौटाने की बात भी सामने आई थी लेकिन पैसे नहीं मिले। मानसिक तनाव में आकर प्रांशु ने मौत को गले लगा लिया।

About One India 24 Live

Check Also

प्रतापगढ़: अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट — डॉ. आर.आर. पाण्डेय प्रतापगढ़ में नशे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *