Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़: अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़: अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार


प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट — डॉ. आर.आर. पाण्डेय

प्रतापगढ़ में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। एमडी ड्रग्स के लिए पहले से चर्चित पट्टी क्षेत्र अब अफीम की खेती को लेकर फिर सुर्खियों में आ गया है।

थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम धनगर सराय छिवलहा निवासी शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और साफ संकेत है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज-स्कूल के निकट पान-मसाला की दुकानें मिलने पर होगी दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही – डीएम

🔊 पोस्ट को सुनें * फीस,ड्रेस व किताबें के संबंध में आभिभावकों द्वारा शि जीवीकायतें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *