Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा के महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई अक्षय तृतीया, हवन-पूजन से गूंजा परिसर

गोण्डा के महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई अक्षय तृतीया, हवन-पूजन से गूंजा परिसर


गोण्डा-
जानकी नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में अक्षय तृतीया का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। महर्षि शिक्षण संस्थान की इस इकाई में महर्षि विश्व शांति आंदोलन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।


इसके उपरांत ध्यान शिक्षक अमर सिंह यादव ने परंपरानुसार गुरु-पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में आमंत्रित पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया, जिससे विद्यालय परिसर पूर्णतः आध्यात्मिक माहौल में रंग गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाओं नलिनी बाजपेई, लतिका पाठक, ज्योति मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव, वंदना सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर कार-बाइक की टक्कर, दंपत्ति और मासूम घायल

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। Varanasi–Lucknow National Highway 31 पर फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *