सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के दौरान गोली लगने से सतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar