* कार्यदायी संस्था आनन्द इंजीनियर्स, लखनऊ को किया ब्लैकलिस्ट
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
विकास खण्ड जलालाबाद की ग्राम पंचायत जसपुरापुर सरैया के मजरा पुरसा स्थित स्थायी गौशाला में निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के संबंध में कार्यदायी संस्था आनन्द इंजीनियर्स, लखनऊ को जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 29.01.2025 को ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्यवाही की गई थी। उक्त निर्देश के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पत्र द्वारा संस्था को विधिवत ब्लैकलिस्ट किया गया।
इसी क्रम में विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत जसपुरापुर सरैया के मजरा पुरसा में स्थापित बायोगैस प्लांट ग्राम स्तर पर नवाचार और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। इस प्लांट से उत्पन्न गैस का उपयोग ग्राम की गौशाला में बिजली उत्पादन एवं पानी की व्यवस्था के लिए किया जा रहा है, जिससे गौशाला के संचालन में सुगमता आई है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है।
बायोगैस प्लांट से निकलने वाली स्लरी को वैज्ञानिक तरीके से खाद में परिवर्तित कर स्थानीय किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस जैविक खाद की बिक्री से ग्राम पंचायत द्वारा ओन सोर्स रेवेन्यू (OSR) अर्जित किया जा रहा है, जिससे पंचायत की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्राम स्तर पर आय सृजन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का भी सशक्त माध्यम बन रही है। ग्राम पंचायत का यह प्रयास अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इस मॉडल को और विस्तार देने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar