जिला संवाददाता श्रावस्ती के के गुप्ता की रिपोर्ट
दिनांक : 26.03.2026
मिशन शक्ति–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान, सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर जागरूकता से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक * मुकेश चंद्र उत्तम* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने एवं किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस–108, चाइल्ड लाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076 एवं साइबर हेल्पलाइन–1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को सम्बल योजना एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं एवं बालिकाओं को इनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, जिससे महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सके।
श्रावस्ती पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar