श्रावस्ती। जनपद में दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 64/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश कुमार पुत्र केशवराम विश्वकर्मा निवासी बघमरी दा० बेगमपुर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कुम्भिया से बेगमपुर जाने वाली सड़क तिराहे के पास स्थित एक मकान के पास से गिरफ्तार किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आरोपी ने वादी की बहन को लगातार प्रताड़ित किया। 24 अप्रैल 2026 को उसने कथित रूप से पीड़िता की फांसी लगाकर हत्या कर दी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार और कांस्टेबल अभिषेक यादव भी शामिल रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar