(के.के. गुप्ता, जिला संवाददाता):
इकौना, श्रावस्ती
थाना इकौना क्षेत्र के कस्बा इकौना में एचपी गैस एजेंसी के पास एक ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर निवासी 76 वर्षीय उधौ पुत्र लाले अपने घर से ई-रिक्शा से कस्बा इकौना स्थित अभिषेक गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आए थे। इसी दौरान गैस एजेंसी के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार उधौ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar