लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर मंडल लखीमपुर के नगर उपाध्यक्ष किशोरीलाल भारती का निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि किशोरीलाल भारती की उम्र करीब 50 वर्ष थी और वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय थे।
उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है। उनकी पत्नी वर्तमान में सभासद हैं, जबकि वे स्वयं भी पूर्व में सभासद रह चुके थे और जनसेवा से जुड़े रहे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शोक व्यक्त करते हुए कई लोगों ने उनके योगदान को याद किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar