Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक महोत्सव व सम्मान समारोह सम्पन्न, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक महोत्सव व सम्मान समारोह सम्पन्न, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा


रुपईडीहा (बहराइच): रुपईडीहा स्थित आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक महोत्सव एवं छात्राओं का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. यशपाल (गोपी भैया) एवं प्राचार्य डॉ. आशा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अक्ष्यवरलाल गौड़ रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उल्लास और सम्मान से ओत-प्रोत रहा।

अंत में विद्यालय प्रबंधक डॉ. यशपाल उर्फ गोपी भैया ने उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा: ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में 14 महिलाओं ने रखीं समस्याएं, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा स्थित देवीपाटन मंडल मुख्यालय में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *