कोलकाता/पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दमदम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास को बाधित करने वाली TMC से बंगाल को मुक्त कराने का यह सर्वथा उचित समय है।

सीएम योगी ने कहा कि “यहां के देवतुल्य मतदाताओं ने मन बना लिया है कि भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी TMC को सत्ता से हटाना है।” उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान ने इस बदलाव के संकेत भी दे दिए हैं।

उन्होंने जनसभा में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए कहा कि यह ऊर्जा और स्नेह परिवर्तन की स्पष्ट तस्वीर पेश कर रहा है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि विकास और सुशासन के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है।
सभा में मौजूद लोगों से उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar