Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती-युवा संगम कार्यक्रम में छात्रों को अपार आईडी से पंजीकरण के लिए किया प्रेरित

श्रावस्ती-युवा संगम कार्यक्रम में छात्रों को अपार आईडी से पंजीकरण के लिए किया प्रेरित


श्रावस्ती- महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में शुक्रवार को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संगम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को अपार आईडी के माध्यम से पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन संबोधित करते हुए कनाडा में रह रहीं श्रीमती रिचा दीक्षित ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता की विशेषताओं को वैश्विक संदर्भ में प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय मूल्यों और संस्कारों की श्रेष्ठता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं और यहां का सामाजिक परिवेश अद्वितीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वीकार्यता की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति और खूबसूरती है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी ने मुख्य वक्ता श्रीमती रिचा दीक्षित का आभार व्यक्त किया। वहीं सह संयोजक डॉ. आशुतोष मिश्र और डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा ने छात्र-छात्राओं के पंजीकरण में सहयोग किया।

इस अवसर पर डॉ. श्याम नारायण वर्मा, महेश आनन्द और माधवराज सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

— के.के. गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता, श्रावस्ती

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *