उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने कई अहम फैसले लिए हैं। आयोग के नए दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं।
निर्देशों के अनुसार अब डांस सिखाने के लिए महिला शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य होगी। इसके साथ ही जिम, योग और कला केंद्रों में भी महिला प्रशिक्षकों की मौजूदगी जरूरी कर दी गई है।
आयोग ने यह भी तय किया है कि सभी संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षकों और शिक्षकों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी।
इसके अलावा बुटीक में महिलाओं की नाप केवल महिला कर्मचारी ही लेंगी और कपड़ों की दुकानों पर भी महिला स्टाफ की नियुक्ति जरूरी होगी। वहीं, स्कूल बसों में महिला सुरक्षाकर्मी या शिक्षिका की तैनाती भी अनिवार्य कर दी गई है।
इन नए नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक और शैक्षणिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। आयोग का मानना है कि इन कदमों से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी आएगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar