Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मोहमदी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, मुकदमा दर्ज—आरोपी फरार

मोहमदी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, मुकदमा दर्ज—आरोपी फरार


📍 लखीमपुर खीरी- जिले के मोहमदी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। मामला पिपरिया स्थित सरदार पैलेस का बताया जा रहा है, जहां कार्यक्रम के बीच अचानक फायरिंग होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था, तभी किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

About One India 24 Live

Check Also

प्रतापगढ़ को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, झंडी दिखाने को लेकर नेताओं में नोंकझोंक

🔊 पोस्ट को सुनें 📍 प्रतापगढ़। जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *