Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बुलंदशहर में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बुलंदशहर में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


बुलंदशहर।
जनपद पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। देहात स्वाट टीम और थाना अरनिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये की 745 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक के माध्यम से पंजाब से झारखंड शराब की तस्करी कर रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए फिल्म पुष्पा की तर्ज पर ट्रक में चावल के भूसे के नीचे शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और सबरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *