Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- डॉ. अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’ को श्री हुलसी सम्मान

बहराइच- डॉ. अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’ को श्री हुलसी सम्मान


आशा पाठक की खास रिपोर्ट

बहराइच।
गोस्वामी तुलसीदास के ननिहाल दहौरा में माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सनातन धर्म परिषद के संस्थापक डॉ. स्वामी भगवदाचार्य द्वारा साहित्यकार एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’ को श्री हुलसी सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’ का जन्म 25 जून 1963 को बलरामपुर जनपद के पिपरा एकडंगा गांव में हुआ। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अल्लीपुर बुजुर्ग एवं कटरा से प्राप्त की। इसके पश्चात गोंडा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की। वे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए दो वर्ष पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में वे चिकित्सा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

साहित्य सेवा के लिए उन्हें अब तक विभिन्न देशों की संस्थाओं से 833 सम्मान, जबकि चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में 1852 पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। वे 26 प्रकाशित पुस्तकों के रचयिता हैं तथा उनके नाम 10 श्रेणियों में 57 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें लिम्का बुक एवं वर्ल्ड बुक आदि में स्थान मिला है।

डॉ. गुलशन के 11 संकलनों का संपादन किया जा चुका है। उनकी साहित्यिक रचनाधर्मिता पर लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.फिल. का शोध कार्य हुआ है, वहीं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पीएच.डी. शोधग्रंथ में उनकी छोटी बहर की ग़ज़ल को शामिल किया गया है।

उन्होंने एनसीसी, स्काउट, रोवर-रेंजर एवं एनएसएस में सक्रिय सहभागिता की है तथा इंडोनेशिया, थाईलैंड, भूटान और काठमांडू सहित कई अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजनों में भाग लिया है। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में 42 देशों की संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 19 देशों से 28 मानद डॉक्टरेट, 4 डी.लिट., तथा अनेक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *