Breaking News
Home / BREAKING NEWS / वैलेंटाइन डे पर जेल से चिट्ठी लिख ठग सुकेश ने जैकलीन के लिए खोला दिल, एक्ट्रेस को गिफ्ट किया एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर

वैलेंटाइन डे पर जेल से चिट्ठी लिख ठग सुकेश ने जैकलीन के लिए खोला दिल, एक्ट्रेस को गिफ्ट किया एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर


मुंबई. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे न सिर्फ आम लोगों बल्कि सेलिब्रेटीज के लिए भी बेहद खास रहा। इस मौके पर कपल्स ने अपने प्रेमियों के लिए दिल खोलकर रख दिया और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए सरप्राइज देते दिखे। वहीं, इस मौके पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर भी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्यार से भरा नजर आया और उसने जेल से एक लंबा लव लेटर लिखकर प्यार का इजहार करते और जैकलीन के लिए एक तोहफा भी भेजा। उसने तोहफे में जैकलीन को एक एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है।

अपने लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस के लिए लिखा- ‘टू जैकलीन फर्नांडीज ये ठंडी दीवारें लोहे की सलाखों जैसी हैं, जो मुझे आपसे अलग कर रही हैं। यह वैलेंटाइन डे मेरे लिए खास है। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब हम साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। मैं तुम्हें दुनिया की सबसे अच्छी वैलेंटाइन मानता हूं।’

इस दौरान उसने ये भी खुलासा किया कि वैलेंटाइन डे पर जैकलीन के लिए एयरबस- एच सीरीज हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया है। लेटर में उसने लिखा- ‘बेबी मैंने एक खास तोहफे का इंतजाम किया है। यह एक ‘एयरबस- एच सीरीज हेलीकॉप्टर’ है। यह शानदार सुपर लग्जरी, कस्टम इंटीरियर के साथ खास तौर पर आपके लिए डिजाइन किया गया है। इस पर आपके नाम के पहले अक्षर JF लिखे हैं।’

बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस के नाम पर यूं लव लेटर लिखा हो। इससे पहले भी वह कई बार जैकलीन के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुका है। हालांकि, उसके इन लेटर्स पर एक्ट्रेस ने कभी रिएक्ट नहीं किया।


कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
बता दें, सुकेश 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है। जांच के दौरान उसका नाम जैकलीन से जुड़ा था। सुकेश के मुताबिक वह जैकलीन को डेट कर रहा था। हालांकि, उसके दावों को एक्ट्रेस ने सिरे से खारिज किया था।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *