अमरोहा
शादी के महज 17 दिन बाद दुल्हन के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने से ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 28 जनवरी 2026 को युवक की शादी संभल जिले की युवती से हुई थी।
बताया गया कि कुछ दिन बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत की, 13 फरवरी को जांच कराने पर गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद पति ने पत्नी को मायके छोड़ते हुए ससुराल पक्ष पर धोखे का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar