Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़: दो-तीन दिन पुराना नवजात का शव नहर में मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

प्रतापगढ़: दो-तीन दिन पुराना नवजात का शव नहर में मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़-जनपद के सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा तारापुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोपहर के समय जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने नहर में एक नवजात शिशु का शव उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सांगीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

ग्रामीणों के बीच आम चर्चा है कि घटना किसी अन्य क्षेत्र की हो सकती है और शव नहर में फेंके जाने के बाद बहता हुआ तारापुर गांव के पास पहुंच गया हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सांगीपुर, गौरव त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः नहर के बहाव के साथ यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *