Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शादी के 48 घंटे में टूटा दूल्हे का सपना! सुहागरात के बाद दुल्हन ने खेल दिया गेम, परिवार के उड़े होश

शादी के 48 घंटे में टूटा दूल्हे का सपना! सुहागरात के बाद दुल्हन ने खेल दिया गेम, परिवार के उड़े होश


Motihari News : बिहार के मोतिहारी जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने सुहाग के महज दो दिन बाद ही अपने पति और ससुराल वालों को उस वक्त गहरा सदमा दिया, जब वह कॉलेज जाने का बहाना बनाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बाद से दूल्हा पक्ष सदमे में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

कॉलेज गेट पर पति को छोड़ा, फिर रफूचक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि गांव की लक्की कुमारी की शादी 20 फरवरी को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी भानु शर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी। 21 फरवरी को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची थी। अगले ही दिन, 22 फरवरी को दुल्हन ने एक सोची-समझी साजिश के तहत पति से कहा कि उसकी कॉलेज में परीक्षा है। पति उसे छोड़ने के लिए मोतीहारी स्थित कॉलेज लेकर पहुंचा। कॉलेज गेट पर पति को बाहर खड़ा कर वह अंदर गई, लेकिन वहां से वह वापस नहीं लौटी। आरोप है कि वह कॉलेज के अंदर से ही अपने मायके के एक युवक (प्रेमी) के साथ फरार हो गई।

नकदी और जेवर लेकर हुई फरार
ससुराल पक्ष का आरोप है कि जाते-जाते दुल्हन अपने साथ मायके से मिले उपहारों के अलावा ससुराल के सभी कीमती आभूषण और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद भी ले उड़ी। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी थी संबंधों की चर्चा
बताया जा रहा है कि दुल्हन की मां एक आंगनबाड़ी सेविका है और लक्की कुमारी शादी से पहले एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी, जहां से उसके प्रेम संबंधों की शुरुआत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। इस घटना ने आसपास के इलाकों में रिश्तों की मर्यादाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *