Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Sultanpur में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी पीहू पैलेस में हुई भव्य बैठक, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा का लिया गया संकल्प पदाधिकारियों ने ली शपथ, राष्ट्रहित व जनहित में निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान

Sultanpur में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी पीहू पैलेस में हुई भव्य बैठक, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा का लिया गया संकल्प पदाधिकारियों ने ली शपथ, राष्ट्रहित व जनहित में निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान


Sultanpur में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का बड़ा पुनर्गठन
नई टीम का ऐलान, पत्रकारों की एकता और सुरक्षा पर जोर
राष्ट्रहित में निर्भीक पत्रकारिता का लिया गया संकल्प

सुल्तानपुर में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

Sultanpur। दियरा बाजार अंतर्गत पीहू पैलेश में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद सुल्तानपुर के पुनर्गठन को लेकर एक भव्य एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय क्रांतिकारी प्रमुख अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार तथा जिला प्रभारी वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सक्रिय भागीदारी की।

बैठक में पर्यवेक्षक प्रभारी अरुण कुमार यादव एवं वरिष्ठ सहयोगी धर्मेंद्र कुमार विंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के साथ निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और संगठन को सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक के पश्चात सभी पत्रकारों ने महान स्वतंत्रता सेनानी Subhas Chandra Bose की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रहित एवं जनहित में पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर घोषित पदाधिकारियों में जिला प्रभारी वीरेंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष भास्कर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, जिला सचिव विकास रजक, जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर दुबे, जिला संगठन मंत्री अमरजीत पांडेय, जिला विधिक सलाहकार राजवन्त सिंह तथा जिला मीडिया सह प्रभारी आरिफ खान शामिल रहे।

कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, अनुराग पांडेय, विजय कुमार सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकता को मजबूत करना, उनके सम्मान की रक्षा करना तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाना है। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *