Breaking News
Home / BREAKING NEWS / युवती ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

युवती ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस


गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवती अपने किराए के मकान के गेट पर फंदे से लटकी मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र की रहने वाली थी और इंदिरापुरम में किराए पर रहकर नौकरी करती थी। वह यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इंदिरापुरम में पैंट्री विभाग में कार्यरत थी, जहां वह मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने का काम करती थी। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह से युवती के कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। जब दरवाजा खुलवाया गया तो युवती घर के गेट पर फंदे से लटकी हुई मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं, जो बुलंदशहर के डिबाई में रहते हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *