मुंबई. इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में दुबई में फंसे लोगों की मदद करने का फैसला किया है। एक्टर ने दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं, हिंदी और मराठी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर हाल ही में लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गईं है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि एक्ट्रेस समेत कई लोगों से लगभग 47 लाख रुपये ठगे गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एक्ट्रेस के लिए मसीहा बने अल्लू अर्जुन, हर महीने देंगे 10 हजार रुपये की सहायता
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पावला श्यामला इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके बावजूद हालात ऐसे हो गए कि उन्हें अपने कई अवॉर्ड्स तक बेचने पड़े। बताया जा रहा है कि श्यामला लंबे समय से आर्थिक परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के मुश्किल समय में एक्टर अल्लू अर्जुन मसीहा बनकर सामने आए हैं और तुरंत मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
लुंगी में विजय देवरकोंडा, लाल साड़ी में रश्मिका… हैदराबाद रिसेप्शन में दिखा कपल का रॉयल साउथ इंडियन लुक
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में विवाह किया था। शादी के करीब एक हफ्ते बाद 4 मार्च को हैदराबाद में कपल ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जहां उनकी शानदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की कही बात
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद करने को बेताब रहते हैं। कोरोना काल में जिस तरह एक्टर ने दिल खोलकर मदद की, लोग उन्हें मसीहा कहने लग गए। वहीं, अब सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों की मदद करने का फैसला किया है। एक्टर ने इजराइल-ईरान युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलर्स पर बरसीं नोरा फतेही, कहा- ‘लोग समझने और सुनने की क्षमता खो चुके…
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। मिसाइल हमलों और लगातार बिगड़ती परिस्थितियों पर बीते दिनों एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी चिंता जाहिर की थी और लोगों से शांति की अपील भी की थी। इसके बाद नोरा को खूब ट्रोल किया गया। वहीं, इस ट्रोलिंग पर अब एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है और उन्होंने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
‘मोटी’ कहकर गाने से किया था बाहर, छलका आयशा खान का दर्द, कहा-हर दिन रेप की धमकियां मिलती
एक्ट्रेस आयशा खान ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में नजर आने के बाद से काफी सुर्खियों में हैं। गाने में उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बॉडी साइज की वजह से एक गाने से बाहर किए जाने पर अपना दर्द बयां किया। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम पर उन्हें रोज सेक्शुअलाइज किया जाता है और रेप की धमकियां तक मिलती हैं।
जज के सामने रोने की बात को राजपाल यादव ने बताया मनगढ़ंत, कहा- फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर पेश किया
फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। वे 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। रिहा होने के बाद एक्टर लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और मदद करने वाले लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में राजपाल यादव ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने जज के सामने रोते हुए कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं।
पति संग पैपराजी को पोज दे रही थी अविका, अचानक हुई तबीयत में गड़बड़, फैंस लगाने लगे खुशखबरी के कयास
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गोर हाल ही में अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अचानक असहज महसूस करती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई तो उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे।
इजराइल-ईरान तनाव के बीच बेटी संग दुबई में लारा दत्ता, वीडियो शेयर कर जताई चिंता
इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुबई की सारी प्लाइट्स रद्द पड़ी हैं। इसका आम जन जीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रेटीज भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं और कई स्टार्स वहां से सुरक्षित वापस लौट आए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बताया कि वो इस वक्त अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं।
धोखाधड़ी का शिकार हुईं मशहूर एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर, लगा 47 लाख का चूना
हिंदी और मराठी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। हाल ही में यह एक्ट्रेस लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गईं है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि एक्ट्रेस समेत कई लोगों से लगभग 47 लाख रुपये ठगे गए हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar